
22 अप्रैल से महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के मोहाली स्थित तीन कारखानों के लगभग 1200 डिप्लोमा होल्डर मज़दूर काम के मुताबिक जायज वेतन हासिल करने, नाजायज तबादले रद्द करने, कारखाने में यूनियन बनाने का अधिकार लागू करवाने, जबरन छँटनी रुकवाने तथा अन्य पूरी तरह जायज माँगों के लिए हड़ताल पर हैं। अभी तक प्रशासन और फैक्ट्री मैनेजमैंट ने संघर्षरत मज़दूरों की जायज माँगो को मानना तो दूर, इसके बारे में कोई बात तक नहीं की है। फैक्ट्री मैनेजमैंट व प्रशासन की इस बेरूखी व अडिय़ल रवैये की जितनी निन्दा की जाए उतनी कम है। भयंकर अन्याय का शिकार इन संघर्षरत नौजवानों को आप लोगों के समर्थन की सख्त जरूरत हैं। उन्हें हक दिलवाने के लिए सभी इंसाफपसंद मेहनतकशों, नौजवानों, विद्यार्थियों, आम लोगों को आगे आना होगा।
No comments:
Post a Comment